Khabar Cinema

हैट स्टोरी 3 सेक्स से थोड़ा दूर् रखा होता तो शायद दर्शक की गिनती में और इजाफा होता, स्टार 3

 
                       फिल्म हैट स्टोरी की एक और सेरीस आ गई, इस बार भी बदले की भावना के साथ अंग प्रदर्शन पर का भरपूर प्रयास किया है| लेखक विक्रम भट्ट और निर्देशक विशाल पंड्या ने इस बार कुछ अलग करने कि कोशिश की है, कहानी वही बदले की ही पर  सेक्स का तड़का लगा कर परोसी गई है|  हैट स्टोरी 3 भी कुछ उन्हीं दर्शकों के लिए बनाई गई है |
                   कहानी शुरू होती है, आदित्य दीवान और  उनकी पत्नी सिया विक्रम दीवान अस्पताल की ओपनिंग में पहुचे है, यहा रिपोर्टर के एक सवाल पर पता चलता है की शिया विक्रम की प्रेमिका थी| विक्रम की अकस्मात मौत के बाद सिया छोटे भाई आदित्य से शैदी कर लेती है| अब एकाएक सौरभ सिगानिया पर्दे पर नजर आते है| और आदित्य से  फरमाइश करते है की  वह उनकी पत्नी सिया के साथ एक रात गुजारने की चाह रखते है| यहा से कहानी एक नया रुख लेती है, सौरभ हर हाल में सिया को पाना चाहता है  इसके लिए आदित्य को बरबाद करने की ठान लेता है| सौरभ काफी सातिर है, हर दाँव को अच्छी तरह से समजता है,  यहा तक आदित्य की सेक्रेटरी काया सौरभ से  यहा जानने के लिए उसके साथ प्रेम करने का नाटक करती है पर आदित्य और काया के इस दाँव को भी सौरभ भाप लेता है|  और आदित्य और सिया धीरे धीरे सौरभ के चपेट में आने लगते है| आखिर एक दिन आता है आदित्य जेल में है और सिया के पास सौरभ के अलावा और कोई चारा नही  बचता और उसे सौरभ की शर्त माननी पड़ती है|
           पिछली फिल्म में अभिनेत्री को अपने आशिक का बदला लेते दिखाया था| पर इस बार एक्टर को बदले की भावना पड़ोसी गई है| शरमन जोशी आदित्य और करण सिंह ग्रोवर ने सौरभ का किरदार बखूबी निभाया है| फिल्म में कई जगह प्रेम, चुंबन, बिस्तर के सीन है, जिसकी अवश्कता शायद नही थी| पर हदाद से ज्यादा पिरोई गए है|  ज़रिन खान और डेजी  शाह ने भी किरदार को जस्टिस देने की अच्छी कोशिश की है| फिल्म इंटरवल  के पहले फास्ट लगती है पर सेकंड हाफ के बाद कहानी ने एक अलग ही रुप लिया है|  फिल्म को सेक्स से थोड़ा दूर् रखा होता  तो शायद दर्शक की गिनती में और इजाफा होता|
 
 
 
पुष्कर ओझा